PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ

By अंकित सिंह | Jun 26, 2019

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश मंत्री 25-27 जून तक भारत की यात्रा पर हैं। पोम्पिओ मंगलवार रात भारत पहुंचे थे। भारत और अमेरिका के बीच रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद, आतंकवाद, एच1बी वीजा, व्यापार और ईरान से तेल खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंधों से उत्पन्न होने वाली स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। 

पोम्पिओ ने की मोदी से मुलाकात, अहम सामरिक मुद्दों पर चर्चा

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और भारत तथा अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। पोम्पिओ मंगलवार को यहां पहुंचे थे। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ दोपहर में विस्तृत चर्चा करेंगे और उनके साथ ही दोपहर का भोजन करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया,‘‘हमारी रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं। मंत्री पोम्पिओ ने भारत-अमेरिका संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा के लिए उनसे मुलाकात की। प्रधानमंत्री ओसाका में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal