कोविड19 से जंग में अमेरिका बढ़ा रहा मदद का हाथ, इस फाउंडेशन ने जुटाये 2.5 करोड़ डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2021

वाशिंगटन। कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की सहायता के लिए एक भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ने 2.5 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस बारे में बताया। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निशांत पांडे ने बुधवार को बताया, ‘‘हम 5,500 ऑक्सीजन सांद्रक, 2,300 बेड, 25 ऑक्सीजन संयंत्र और 30,000 वेंटिलेटर भेजना चाहते हैं और इसके लिए हमने ऑर्डर भी दे दिया है।’’ एआईएफ की स्थापना गुजरात में भूकंप के बाद पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की पहल से हुई थी। संस्था ने अब तक 2.5 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी है जो किसी भारतीय अमेरिकी संस्था द्वारा जुटायी गयी सबसे अधिक राशि है।

प्रमुख खबरें

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार