अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2022

वाशिंगटन। ‘ओम जय जगदीश हरे’ और ‘जन गण मन’ को नए अंदाज में पेश कर श्रोताओं की वाहवाही लूटने वाली अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आएंगी। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के निमंत्रण पर भारत आने से पहले मिलबेन ने एक बयान जारी कर कहा, “1959 में भारत की यात्रा करने वाले डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नक्शेकदम पर चलते हुए मुझे भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक सांस्कृतिक राजदूत के रूप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।”

इसे भी पढ़ें: नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर भड़का उत्तर कोरिया! चीन का दिया साथ, अमेरिकी नेता को कहा- अतरराष्ट्रीय शांति नष्ट करने वाली नेता

उन्होंने कहा, “जब मैं भारत की अपनी पहली यात्रा की तैयारी कर रही हूं तो मेरी दिल की धड़कनें डॉ. किंग के इन शब्दों को दोहरा रही हैं कि ‘दूसरे देशों में मैं एक पर्यटक के रूप में जा सकता हूं, लेकिन भारत में मैं एक तीर्थयात्री के रूप में आता हूं।” मिलबेन अपनी भारत यात्रा के दौरान दिल्ली के अलावा लखनऊ का दौरा करने की भी योजना बना रही हैं।

प्रमुख खबरें

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ

पड़ोस के हालात से लें सबक! PM के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा- परिपक्व Democracy में ऐसा नहीं होता