अमेरिकी थल सेना के सैनिक ने सैन्य टुकड़ी पर हमले की साजिश रचने का अपराध स्वीकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2022

न्यूयार्क|  अमेरिकी थल सेना के एक सैनिक ने 2020 में एक हमले के जरिये अपनी सैन्य टुकड़ी के सदस्यों की हत्या की साजिश रचने का अपराध स्वीकार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लुइसविले,केनटकी के रहने वाले एथन फेलन मेलजर (24) ने बताया कि वह एक समूह की ओर से इस हमले को अंजाम देना चाहता था जो पश्चिमी सभ्यता को नष्ट करने के लिए हिंसा को बढ़ावा देता है। मेलजर ने मैनहट्टन संघीय अदालत में अपना अपराध स्वीकार किया।

मामले में अगले साल छह जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। अमेरिकी सैनिकों की हत्या की कोशिश करने, आतंकवाaदियों की मदद करने की कोशिश करने और राष्ट्रीय रक्षा सूचना साझा करने का अपराध स्वीकार करने को लेकर उसे 45 साल की कैद की सजा हो सकती है।

अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, संघीय अधिकारियों ने कहा कि मेलजर दिसंबर 2018 में सेना में शामिल होने से पहले एक कट्टरपंथी हिंसक समूह का सदस्य था जिसे ‘ऑर्डर ऑफ नाइन एंज्ल्स’ या 09ए के नाम से जाना जाता है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर