अमेरिकी विश्वविद्यालयों ने Trump के शपथ ग्रहण से पहले विदेशी विद्यार्थियों से लौट आने की अपील की

By Prabhasakshi News Desk | Nov 30, 2024

न्यूयॉर्क । अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों ने अपने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के साथ-साथ कर्मियों के लिए यात्रा परामर्श जारी करते हुए उनसे अगले साल जनवरी में होने वाले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिका लौट आने की अपील की है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि (अगला) ट्रंप प्रशासन यात्रा संबंधी कुछ प्रतिबंध लगा सकता है। ट्रंप 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्होंने घोषणा की है कि वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के पहले ही दिन अर्थव्यवस्था और आव्रजन के मुद्दों पर कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे।

‘मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ के अंतर्राष्ट्रीय छात्र कार्यालय में एसोसिएट डीन और निदेशक डेविड एल्वेल ने विद्यार्थियों से आगामी शीतकालीन अवकाश पर अपनी यात्रा योजनाओं का आकलन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के तहत नए कार्यकारी आदेश यात्रा और वीज़ा प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी