अमृतसर के 445 वें स्थापना दिवस पर 450 वन तैयार करेगा अमेरिका का सिख संगठन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2022

वाशिंगटन।अमेरिका के एक सिख संगठन ने बुधवार को घोषणा की कि 2027 में अमृतसर की 450वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उसकी योजना अगले पांच वर्षों के दौरान पवित्र शहर में 450 वन तैयार करने की है। ‘‘इकोसिख’’ संगठन27 जून को अमृतसर के 445 वें स्थापना दिवस पर एक अभियान शुरू करेगा ताकि उस पर्यावरणीय संकट से निपटने में मदद मिल सके जिसका सामना शहरवासी कर रहे हैं। एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ‘‘इको अमृतसर 450’’ नामक यह अभियान पांच साल तक चलेगा और पर्यावरण संबंधी अपने प्रयासों में मदद के लिए यह नागरिक समाज, शैक्षणिक संस्थानों, प्रवासी समुदाय, धार्मिक और सरकारी निकायों को जोड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Hair के सह संस्थापक जेम्स राडो का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यह सब देखते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए उपाय करना और पर्यावरणीय क्षरण को रोकने के लिए वनों का रोपण करना महत्वपूर्ण है।’’ इकोसिख इंडिया की अध्यक्ष सुप्रीत कौर ने कहा कि हाल के वर्षों में अमृतसर शहर का हरित आवरण बहुत संकुचित हो गया है। उन्होंने कहा कि कई पेड़ काटे गए हैं और उनकी जगह दूसरे पेड़ नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने कहा ‘‘वन रोपण से शहर को जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव से निपटने में मदद मिलेगी।’’ पिछले 38 महीनों में, इकोसिख ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में दस लाख पेड़ लगाने के अपने लक्ष्य के तहत 400 से अधिक वन लगाए हैं। इसने अमृतसर में भी कुछ वन तैयार किए हैं।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान