Amethi Murder Case । आरोपी को रायबरेली जेल में किया गया स्थानांतरित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी और उनकी दो बेटियों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा को यहां जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वर्मा (35) को शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे शनिवार शाम को जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्मा को शनिवार शाम को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर में बारूद की आग से झुलसकर पटाखा फैक्टरी संचालक और उसके बेटे की मौत

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि पूनम ने 18 अगस्त को रायबरेली में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया था कि ‘‘अगर उसे या उसके परिवार को कुछ भी होता है’’ तो इसके लिए वर्मा जिम्मेदार होगा।

इसे भी पढ़ें: संतकबीरनगर में पटरी पर गिरी साइकिल साबरमती एक्सप्रेस के इंजन में फंसी

रायबरेली निवासी वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार को पीड़ितों के घर पहुंचा, वहां किसी बात पर भड़क गया और परिवार के सदस्यों को गोली मार दी। उसने चारों की हत्या करने की बात कबूल की। ​​वर्मा ने कहा कि पिछले 18 महीनों से उसका पूनम के साथ प्रेम संबंध था, रिश्ते में खटास आने से वह तनाव में आ गया जिस वजह से उसने परिवार की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने यह भी कहा कि उसने खुद को मारने की कोशिश की थी, लेकिन पिस्तौल से गोली नहीं चली।

प्रमुख खबरें

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

US Aircraft को UK से हटाने पर Donald Trump की दो टूक, Iran को भुगतना पड़ेगा अंजाम

Abhijit Deepke का आरोप: दिल्ली प्रदर्शन रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को पुलिस थमा रही नोटिस