राहुल का किसी अन्य जगह से पर्चा भरना अमेठी की जनता का अपमान: स्मृति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर गुरुवार को केरल के वायनाड से नामांकन पत्र भरने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि यह अमेठी की जनता का अपमान और उनके साथ धोखा है।

उल्लेखनीय है कि राहुल अपनी पारंपरिक अमेठी सीट के साथ साथ केरल के वायनाड से भी चुनाव लड रहें हैं। राहुल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से स्मृति को पराजित किया था। ईरानी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ एक तरफ़ देश विरोधी ताक़तों का समर्थन राहुल गांधी ले रहे हैं, वहीं 2017 में गौरीगंज विधान सभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी रहे विजय किशोर तिवारी राष्ट्र को सशक्त करने की भावना से आज भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। तिवारी स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा की मौजूदगी में गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गये। अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आयीं स्मृति सुबह यहां चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरीं और राजेन्द्र नगर स्थित आरएसएस के कार्यालय गईं। उसके बाद वह अमेठी रवाना हो गयीं। स्मृति को अमेठी के परशदेपुर में किसान रैली को संबोधित करना है।

प्रमुख खबरें

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया