अमेठी: ट्रक के टक्कर मारने पर बारात से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

अमेठी जिले के गांव थौरा के पास एक ट्रक (डीसीएम) की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना अमेठी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

पुलिस सूत्रों बताया कि महाराजपुर निवासी शेरा लाल कोरी के घर से शुक्रवार शाम को बारात पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव गई थी, जिसमें शामिल होने महाराजपुर निवासी उत्कर्ष सिंह (32), बजरंग सिंह (25) और अंशु सिंह (29) हारीपुर गांव गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात तीनों युवक मोटरसाइकिल (बुलेट) से वापस घर लौट रहे थे, तभी थौरा गांव के पास तेज गति से सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवि सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें