विवादों के बीच सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, खड़गे ने किया स्वीकार

By अंकित सिंह | May 08, 2024

अपनी नस्लवादी टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सैम पित्रोदा ने बुधवार को अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। उनके इस फैसले को सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकार कर लिया है। पित्रोदा की 'विरासत कर' टिप्पणी पर अभी धूल भी नहीं जमी थी कि नेता ने भारत की विविधता पर अपनी नवीनतम टिप्पणी से सबसे पुरानी पार्टी के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी। 

तब बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हमले और आतंकवाद का मुकाबला करने पर उनकी टिप्पणियों पर भाजपा ने तीखे हमले किए थे। पित्रोदा ने कहा था कि हमला मुंबई में भी हुआ। हम तब प्रतिक्रिया दे सकते थे और अपने विमान भेज सकते थे। लेकिन यह सही दृष्टिकोण नहीं है। आठ लोग (26/11 आतंकवादी) आते हैं और कुछ करते हैं, आप पूरे देश (पाकिस्तान) पर नहीं कूदते। यह मान लेना मूर्खतापूर्ण है कि सिर्फ इसलिए कि कुछ लोगों ने यहां आकर हमला किया, उस देश के प्रत्येक नागरिक को दोषी ठहराया जाएगा। 

2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, जब भाजपा ने दावा किया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए “निर्देश” राजीव गांधी से आए थे, तो पित्रोदा ने आरोप से इनकार किया लेकिन कहा कि अब 1984 के बारे में क्या कहना है? पिछले 5 वर्षों में आपने क्या किया इसके बारे में बात करें। 1984 में जो हुआ वह हो गया। लेकिन आपने क्या हासिल किया है? बाद में पित्रोदा ने माफी मांगी और कांग्रेस ने स्पष्टीकरण जारी किया। जून 2023 में पित्रोदा ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में कहा था, ''हमारे सामने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्या है। इन चीजों के बारे में कोई बात नहीं करता. लेकिन हर कोई राम, हनुमान और मंदिर की बात करता है। मैंने कहा है कि मंदिर नौकरियां पैदा नहीं करने जा रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: 'साउथ इंडिया में रहने वाले अफ्रीकन तो पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते है...' सैम पित्रोदा का नया बयान, भाजपा हुई हमलावर

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष पित्रोदा ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर  राम मंदिर पर ध्यान केंद्रित करना उन्हें "परेशान" करता है। यह बयान 22 जनवरी को   राम मंदिर के निर्धारित उद्घाटन से कुछ दिन पहले आया था। सैम पित्रोदा राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे हैं। उन्हें भारत में डिजिटल क्रांति का प्रणेता भी कहा जाता है।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में CM बदलने की अटकलों को Congress ने किया खारिज, KC Venugopal बोले- सच्चाई नहीं

Himachal Chief Secretary की नियुक्ति पर सियासी बवाल, BJP बोली- दागी अफसर को मिला संरक्षण

Bhopal का Twisha Sharma हत्याकांड: Supreme Court के आदेश पर CBI की एंट्री, एक्शन में केंद्रीय जांच एजेंसी

Tata Sons की बैठक से पहले Share Market में हलचल, Tejas Networks के शेयर क्यों बने रॉकेट?