कोरोना संकट के बीच ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया तो चुकानी होगी भारी कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को आगाह किया कि अगर इराक में उसके या सहयोगी देशों के सैनिकों पर हमला हुआ तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘अगर ऐसा हुआ, तो ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, ‘‘जो सूचनाएं और धारणा हैं, ईरान या उसकी ओर से लड़ने वाले, इराक में अमेरिकी सैनिकों और प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रच रहे हैं।’’ यह पता नहीं चल पाया है कि क्या अमेरिका को वाकई इस बारे में कोई गोपनीय सूचना मिली है।

प्रमुख खबरें

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ