Delhi Water Crisis: बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे दिल्लीवाले! जल संकट के बीचआतिशी ने उपराज्यपाल से आपात बैठक की मांग की

By अंकित सिंह | Jun 09, 2024

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में व्याप्त जल संकट के बीच, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को बताया कि उन्होंने मुनक नदी से हरियाणा द्वारा दिल्ली को जारी की जा रही अपर्याप्त जल आपूर्ति की स्थिति को हल करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना से हस्तक्षेप करने के लिए समय मांगा है। दिल्ली के जल मंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "हरियाणा द्वारा मुनक नहर से छोड़े जा रहे अपर्याप्त पानी के बारे में उन्हें अवगत कराने के लिए एक आपातकालीन बैठक के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल से समय मांगा है।"

इसे भी पढ़ें: Punjab के मुख्यमंत्री ने आप के तीन नवनिर्वाचित सांसदों से की मुलाकात

हालांकि, कोर्ट के फैसले का पालन न करने पर हरियाणा सरकार की आलोचना करते हुए आतिशी ने पहले कहा था, ''पिछले 5 दिनों से पानी की मात्रा लगातार कम हो रही है. अगर हरियाणा द्वारा 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, तो कम से कम 1,000 1 जून को 924 क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंचना चाहिए और 2 जून को 848 क्यूसेक पानी ही इस नहर से दिल्ली के 7 प्लांटों तक जाता है पूरी दिल्ली में अराजकता हो।” उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पानी की समस्या को सुलझाने का प्रयास कर रहा है। हिमाचल प्रदेश ज्यादा पानी देने को तैयार है, लेकिन हरियाणा दिल्ली के हक का पानी रोक रहा है और छोड़ नहीं रहा है। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा