Eid के जश्न के बीच बिहार के इस जिले में लगा खामेनेई का पोस्टर, युवाओं में मची सेल्फी लेने की होड़

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2026

देशभर में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ ईद मनाई गई। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते नजर आए। देश के विभिन्न हिस्सों में उत्सव का माहौल बना रहा। युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ईद के मौके पर देशभर से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। भोजपुर जिले के आरा शहर में अलग नजारा देखने को मिला। यहां भाईचारे, आपसी सौहार्द और मोहब्बत के साथ जश्न मनाया गया। इसी दौरान, ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अली खामेनेई के पोस्टर के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। शहर के गोपाली चौक घंटाघर क्षेत्र में ईरान-अमेरिका संघर्ष में मारे गए बताए जा रहे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का पोस्टर लगाया गया। पोस्टर के सामने युवाओं ने सेल्फी ली और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। वहां से गुजरने वाले लोगों के बीच खामेनेई की तस्वीर चर्चा का विषय बनी रही। अमेरिका व इजराइली हमले में पिछले महीने फरवरी के अंतिम सप्ताह में खामेनेई की मौत हुई थी। वह शिया समुदाय से संबंध रखते थे। 

इसे भी पढ़ें: गजब रंग दिखा रही है Modi की Phone Diplomacy, खाड़ी देशों के बाद अब Iran के राष्ट्रपति से बात की

मध्यप्रदेश में शिया समुदाय के अधिकांश लोगों ने शनिवार को ईद का त्यौहार नहीं मनाया और अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं,सुन्नी समुदाय के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ राज्यभर में ईदगाहों में नमाज अदा कर त्यौहार मनाया। देशभर में शनिवार को ईद मनाई गयी। शिया समुदाय के लोगों ने ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए। शिया समुदाय के लोग विरोध दर्ज कराने के लिए भोपाल समेत राज्य के अन्य स्थानों पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे। शिया समुदाय के बच्चों को भी काली पट्टी बांधे देखा गया। राजधानी के इमामबाड़े में खामेनेई का एक चित्र भी रखा गया। 

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन