भारी बारिश और जलभराव के बीच राकेश टिकैत ने दिया धरना, बोले- खेतों के लिए बरस रहा सोना

By अनुराग गुुप्ता | Sep 12, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन पिछले 9 महीने से भी ज्यादा समय से जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की एक तस्वीर सामने आई, जो काफी चर्चा में है। दरअसल, किसान नेता राकेश टिकैत दिल्ली में हुई भारी बारिश के बीच में भी धरनास्थल से हिले नहीं और वहीं पर डटे रहे। 

भाकयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि भाकयू नेता राकेश टिकैत ने जलजमाव वाली सड़क पर बैठकर धरना जारी रखा। हम मांग करते रहे हैं कि यहां से दिल्ली की ओर जाने वाले नालों की सफाई कराई जाए लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। इसी बीच उन्होंने कहा कि अब विरोधस्थल पर डटे किसानों ने तीनों मौसम (सर्दी, गर्मी और बरसात) देख लिए हैं। ऐसे में किसान अब किसी से डरने वाले नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, किसान आंदोलन तब तक चलेगा जब तक भारत सरकार चलवाएगी 

राकेश टिकैत ने क्या कहा ?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जलभराव के बीच में बैरकेटिंग के पास राकेश टिकैत बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान सर्दी, गर्मी और बरसात से परेशान होने वाला नहीं है। किसान तो हर मौसम में रहने का आदी होता है। यह बरसात नहीं है बल्कि हमारे खेतों में सोना बरस रहा है। दिल्ली में हो रही बारिश को किसान नेता ने भगवान शिव की कृपा बताया और हर हर महादेव का उद्घोष किया।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi