West Asia Conflict Impact | पश्चिम एशिया में तनाव के बीच रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितनी बढ़ी कीमत

By रेनू तिवारी | Mar 07, 2026

पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट का असर अब भारतीय रसोई तक पहुँच गया है। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें आज यानी 7 मार्च से प्रभावी हो गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी (जिसका इस्तेमाल उज्ज्वला लाभार्थियों के अलावा आम घरेलू उपभोक्ता अपनी रसोई में करते हैं) का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी। एक साल से भी कम समय में कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।

आईओसी की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी अब 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये की हो गई है। स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरों के आधार पर राज्यों में दरें अलग-अलग होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में 'आग', Brent दो साल के High पर पहुंचा।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों यानी 2016 में योजना शुरू होने के बाद से मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने वाले 10 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को एक साल में 12 बार 14.2 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी। होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल की जाने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 114.5 रुपये बढ़ाई गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये है। यह बढ़ोतरी एक मार्च को 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 28 रुपये बढ़ाए जाने के बाद की गई है। इस साल वाणिज्यिक एलपीजी की दरों में 302.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख खबरें

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र