विकास के नाम पर हो रहा विनाश, अरावली पहाड़ियों के विवाद के बीच आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

By अभिनय आकाश | Dec 23, 2025

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को अरावली पहाड़ियों के विवाद को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए उस पर भारत के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री द्वारा अरावली पहाड़ियों को नष्ट करने के प्रस्तावित कदम का बचाव करना शर्मनाक है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्री का अरावली पहाड़ियों के प्रस्तावित विनाश का बचाव करना शर्मनाक है! पहली बात तो, पर्दाफाश होने के बाद झूठ बोलने की क्या ज़रूरत थी? फिर, अगर अरावली पहाड़ियों का एक छोटा सा हिस्सा भी है, तो उसे खनन के लिए क्यों खोला जा रहा है? भाजपा भारत की पारिस्थितिकी को पूरी तरह नष्ट करने पर इतनी तुली क्यों है, ठीक वैसे ही जैसे वह हमारे सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रही है?

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र कैडर में NIA चीफ सदानंद दाते की री-एंट्री, बनाए जा सकते हैं राज्य के पुलिस प्रमुख

आंकड़ों के अनुसार, यादव ने कहा कि 2014 में जब देश में केवल 24 रामसर स्थल थे, तब से अब यह संख्या बढ़कर 96 हो गई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अरावली क्षेत्र के सुल्तानपुर, भिंडावास, असोला, सिलिसेरह और सांभर के रामसर स्थलों की घोषणा भाजपा सरकार के कार्यकाल में की गई थी।

प्रमुख खबरें

Raghav Chadha की बगावत पर Bhagwant Mann का तंज, सिर्फ मसालों से सब्जी नहीं बनती

जमीन पर रफ्तार, पानी में भी वार! DRDO ने पेश किया STANAG Level प्रोटेक्शन वाला Armoured Platform

West Bengal में Amit Shah का ममता पर वार, बीजेपी आई तो रात 1 बजे भी बेटियां रहेंगी सेफ

US-Iran Peace Talks पर संकट के बादल, Tehran ने अमेरिकी दल से मिलने का प्रस्ताव ठुकराया