ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ऐसा पोस्ट, मची खलबली!

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2026

एक तरफ ईरान अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है तो दूसरी तरफ अमेरिका ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत किया है। ईरान का संदेश साफ है वो पीछे हटने को तैयार नहीं है। किसी भी सैन्य कार्यवाही का जवाब उसी अंदाज में दिया जाएगा। वहीं वाशिंगटन का कहना है कि वो अपने सैनिकों, अपने ठिकानों और अपने सहयोगी देशों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। इस बीच एक बड़ी खबर है। सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति का पोस्ट सामने आया है। बी2 बॉम्बर और फाइटर जेट्स की तस्वीरें पोस्ट की है। ईरान अपनी शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। क्यों कर रहा है? यूएस अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। क्यों कर रहा है? आपके बीच में तो संधि हो रखी है। आपके बीच में एक एमओयू है। आपको तो बातचीत कर कर प्रॉब्लम सॉल्व करनी थी। क्योंकि बातचीत इसलिए नहीं हो रही क्योंकि दोनों के दोनों टेबल पर अपने आप को स्ट्रांग दिखाना चाहते हैं। पोजीशन ऑफ स्ट्रेंथ दिखाना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: US Senator Lindsey Graham का निधन, Donald Trump के थे करीबी

बंदर अब्बास और उसके उत्तर में स्थित हाजीआबाद शहर में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि कुछ हमलों में मिसाइल और वायु रक्षा प्रणालियों के साथ-साथ अर्द्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौकाओं को निशाना बनाया गया। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से हुए अंतरिम समझौते की 60 दिन की अवधि लगभग आधी पूरी हो चुकी है। वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद वार्ता में बड़ी बाधा बन गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने एक बयान में कहा, ‘‘बड़े पैमाने पर संघर्ष की वापसी के विनाशकारी परिणाम होंगे।’’ अमेरिका का कहना है कि जलडमरूमध्य खुला है, लेकिन ईरान ने इसके बंद होने कादावा किया है। अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि उसने ईरान में लगभग 140 ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें मिसाइल और ड्रोन प्रक्षेपण स्थल, गोला-बारूद भंडार, संचार उपकरण और अन्य सैन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। हाल के दिनों की तुलना में ये हमले अधिक व्यापक थे। अमेरिका ने पिछले एक सप्ताह में ओमान के तट से होकर गुजरने वाले जहाजों पर हमलों के जवाब में ईरान पर तीन चरणों में हवाई हमले किए हैं।

प्रमुख खबरें

Kanya Pujan Outfit Ideas: कन्या पूजन में बेटी को क्या पहनाएं? इन 4 ड्रेस से मिलेगा प्यारा ट्रेडिशनल लुक

Climate Change से भारतीय खेती को झटका, 2030 तक अनुकूलन के लिए 56 लाख करोड़ की दरकार

राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा किए 2 करोड़ रुपये, कोर्ट ने दिया मध्यस्थता का सुझाव और पासपोर्ट जारी करने का आदेश

Gold Import 27% घटने से Trade Deficit पर घटेगा दबाव, 19.27 अरब डॉलर पर आया आयात