विवादों के बीच जूनियर हॉकी टीम को मिला नया कोच, जानें कौन हैं French दिग्गज Frederic Soyez?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2026

पेरिस ओलंपिक 2024 में फ्रांस की पुरूष हॉकी टीम के कोच रहे फ्रेडरिक सोयेज भारत की अंडर 21 टीम के अगले मुख्य कोच हो सकते हैं। वह दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और चेन्नई में 2025 जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की अंडर 21 टीम के कोच रहे पी आर श्रीजेश की जगह ले सकते हैं। श्रीजेश ने एक्स पर तल्ख लहजे में लिखी गई एक पोस्ट में मंगलवार को कहा कि विदेशी कोचों को तरजीह देने के लिये हॉकी इंडिया ने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें पद से हटा दिया।

इसके बाद 2011 से 2014 तक फ्रांस टीम के मुख्य कोच रहे और 2014 से 2021 तक स्पेन के मुख्य कोच थे जब रियो ओलंपिक 2016 में स्पेन की टीम पांचवें स्थान पर रही थी। इसके बाद वह 2021 से 2024 तक फ्रांस हॉकी के हाई परफॉर्मेस निदेशक भी रहे। सोयेज को पेनल्टी कॉर्नर प्रशिक्षण में महारत हासिल है। वह भुवनेश्वर और राउरकेला में 2023 में हुए सीनियर विश्व कप में फ्रांस के मुख्य कोच थे। उनके मार्गदर्शन में फ्रांस ने 2019 में स्पेन के साथ यूरोपीय चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस