Karnataka में हार के बीच भाजपा को मिला खुश होने का मौका, पार्टी उम्मीदवार ने जगदीश शेट्टार को दी करारी शिकस्त

By Ankit Singh | May 13, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने कर्नाटक में जबरदस्त बहुमत हासिल की है। दक्षिण में भाजपा के लिए यह बड़ा झटका है। हालांकि, इस हार के बीच भाजपा को खुश होने का मौका मिला है। दरअसल, चुनाव से पहले पार्टी से बगावत करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई ने जगदीश शेट्टार को 34289 वोटों से हराया है। यहां भाजपा ने जबरदस्त प्रचार किया था। खुद पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा भी लगातार लोगों से अपील कर रहे थे कि जगदीश शेट्टार के पक्ष में मतदान नहीं करना है। दूसरी ओर जगदीश शेट्टार भाजपा छोड़ने के वक्त दावा किया था कि उन्हें अपमानित किया गया। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा: सिद्धरमैया

ईदगाह मैदान का मुद्दा सूबे में बीजेपी के उदय की एक बड़ी वजहों में से एक माना जाता है। बीजेपी दक्षिण के दूसरे राज्यों में दूर-दूर तक नहीं नजर आ रही थी तो वहीं कर्नाटक में वो कई बार सत्ता पर काबिज हो चुकी है। साल 1994 में जगदीश शेट्टार हुबली ग्रामीण सीट से चुनाव लड़े और पहली बार विधानसभा पहुंचे। उन्होंने उस चुनाव में जिस उम्मीदवार को हराया था वो और कोई नहीं बल्कि कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई थे। बोम्मई तब जनता दल के उम्मीदवार थे। 

प्रमुख खबरें

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल

Abhishek Sharma की विस्फोटक Century, T20 Record में Virat Kohli के बराबर पहुंचे, Hyderabad का बड़ा स्कोर

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी