UP और जम्मू में आतंकी वारदातों के बीच MP पुलिस सतर्क, जारी हुआ रेड अलर्ट

By अंकित सिंह | Jul 12, 2021

उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में इन दिनों लगातार अलग-अलग आतंकी गतिविधियों के खुलासे हुए हैं। इन सबके बीच मध्य प्रदेश पुलिस सतर्क हो गई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें। एक संवाददाता सम्मेलन में नरोत्तम मिश्र ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश और जम्मू को ध्यान में रखते हुए पूरे मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट कर दिया है। मैंने डीजीपी को पूरे प्रदेश में तत्काल अलर्ट और आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। नरोत्तम मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आतंकी घटना की साजिश के खुलासे के चलते मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी करने के निर्देश डीजीपी विवेक जौहरी को दिए हैं। इसके अलावा सिमी और अन्य आतंकी संगठनों से जुड़े संदेही लोगों की पहचान और निगरानी करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में नक्सलियों का नेटवर्क खत्म करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश में हम किसी भी सूरत में नक्सलवाद को फैलने नहीं देंगे। प्रदेश की पिलिस पूरी तरह सतर्क है। नक्सल प्रभावित इलाकों में टॉस्क फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बल मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: IIT Bombay की घटना से एक बार फिर उठा बड़ा सवाल- क्या देश में SC/ST Act का दुरुपयोग बढ़ रहा है?

Ganesh Utsav पर बप्पा के लिए बनाएं Rose Barfi, नोट करें आसान Bhog Recipe

Maruti Suzuki बढ़ाएगी पूंजीगत निवेश, GST 2.0 के बाद यात्री वाहनों की बिक्री में 36 फीसदी उछाल

Jamui छेड़छाड़ मामले का मुख्य आरोपी Nandan Yadav पुलिस मुठभेड़ में घायल