हिंदी पर छिड़ी बहस के बीच मोहन भागवत बोले- भारत में अनेक भाषाएं, पर सभी के भाव एक ही है

By अंकित सिंह | Apr 22, 2022

देश में हिंदी को लेकर समय-समय पर बहस छिड़ जाती है। हाल में ही अमित शाह ने हिंदी को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए थे जिसके बाद से कांग्रेस और दक्षित के नेताओं की ओर से उसका विरोध किया गया था। इस सब के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। मोहन भागवत ने साफ तौर पर कहा कि भारत में अनेक भाषाएं हैं, भाषा अलग-अलग है तो क्या हुआ भाव तो एक ही है, भारतवर्ष की एकात्मता इस भाव में है। दुनिया में जैसे जगन्नाथ पुरी के जगन्नाथ जी जैसे दूसरे नहीं हैं, वैसे ही भारत जैसा दूसरा नहीं है। अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि अनेक भाषाएं, पंथ, संप्रदाय, खानपान, रीति-रिवाज, रहन-सहन हैं लेकिन भारत सनातन काल से भारत के नाते एक ही है, वो किसी के तोड़ने से नहीं टूटेगा। मोहन भागवत ने कहा कि ऐसा दावा किया जाता है कि बोलियों सहित लगभग 3800 भाषाएं भारत में हैं। लेकिन भले ही भाषाएं अलग अलग हो लेकिन सभी के भाव एक ही हैं। यह भारत की एकजुटता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं है। दुनिया भर के लोग समझते हैं कि एकजुट रहने के लिए एक जैसा होना चाहिए जबकि भारत प्राचीन काल से यह मानता है कि एकजुट होने के लिए समान रहने की कोई आवश्यकता नहीं है।

प्रमुख खबरें

CM का विजन: Chhattisgarh के छात्रों को AI, Robotics सिखाएगी भावना दीदी की साइंस पाठशाला

जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका, KC Sinha और Bittu Singh समेत कई नेता BJP में शामिल

Google Gemini AI Privacy Alert: क्या आपका Personal Data सुरक्षित है? तुरंत बदलें ये 7 प्राइवेसी Settings

E20 Fuel Policy पर भ्रामक प्रचार, Nitin Gadkari की छवि बिगाड़ने वाले Social Media कैंपेन पर बड़ी कार्रवाई