घटते रसूख़ के बीच अंसारी बंधुओ के घर की महिलाओं ने बाहर आकर संभाला मोर्चा

By अजय कुमार | May 31, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट के चुनाव की रंगत इस बार काफी बदली बदली नजर आ रही है। बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यहां का सियासी मिजाज काफी बदल गया है। अंसारी परिवार की धमक और खनक लगातार कम होती जा है। यही वजह है पहली बार अफजाल अंसारी के लिए उनके परिवार और बेटी को मतदाताओं के घर घर जाना पड़ रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी परिवार के ढहते रसूख और लोगों के उस पर कथित विश्वास के बीच है यहाँ के लोग कहते हैं कि हम अपने विवेक से मतदान करेंगे। मुख्तार के जीवित रहते जो लोग दबाव में जी हुजूरी करते थे और अब उसकी मौत के बाद उनका जिस तरह व्यवहार बदला है इसका अहसास भी परिवार को है। इसीलिये अंसारी परिवार की महिलाएं मतदाताओं के बीच ही ज्यादा जा रही हैं। यहां सातवें चरण में चल पहली जून को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे

Indian Economy की मिली-जुली तस्वीर: GST Collection और Digital Payments में उछाल, लेकिन Manufacturing PMI ने बढ़ाई चिंता

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

US-Iran Tension के बीच फिर दहला West Asia, $100 के पार पहुंची Crude Oil की कीमतें