श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच सनथ जयसूर्या ने भारत को बताया बड़ा भाई, पीएम मोदी का जताया आभार

By अंकित सिंह | Apr 07, 2022

श्रीलंका में आर्थिक संकट का दौर चल रहा है। मौजूदा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का दौर जारी है। इन सबके बीच श्रीलंका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने बड़ा बयान दिया है। जयसूर्या ने कहा कि लोगों ने अब श्रीलंकाई सरकार के ख़िलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है। वे सरकार को दिखा रहे हैं कि वे पीड़ित हैं। यदि संबंधित लोग इसे ठीक से संबोधित नहीं करते हैं, तो यह एक आपदा में बदल जाएगा। फिलहाल इसकी ज़िम्मेदारी वर्तमान सरकार की होगी। जयसूर्या ने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस स्थिति से गुज़र रहे हैं। वे इस तरह जीवित नहीं रह सकते और विरोध करना शुरू कर दिया है। गैस की किल्लत है और घंटों बिजली की आपूर्ति नहीं है। भारत को लेकर उन्होंने कहा किह मारे देश के पड़ोसी और बड़े भाई के रूप में भारत ने हमेशा हमारी मदद की है। हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं। हमारे लिए, मौजूदा परिदृश्य के कारण जीवित रहना आसान नहीं है। हम भारत और अन्य देशों की मदद से इससे बाहर निकलने की उम्मीद करते।

प्रमुख खबरें

Zoho के Sridhar Vembu बोले, AI खर्च बढ़ने के कारण इस साल नहीं बढ़ेगा वेतन

जंतर-मंतर से दूर होते प्रतिरोध के ठिकाने

Delhi High Court का DUSIB को निर्देश, Ramlila मैदान आवंटन के लिए बनाएं पारदर्शी गाइडलाइंस

Rajnath Singh की Czech उप-PM से New Delhi में बैठक, Joint Defence सहयोग को मिली मंजूरी