By अभिनय आकाश | Jan 02, 2025
हत्या के आरोप में यमन में मौत की सजा का सामना करने वाली केरल की नर्स निमिषा प्रिया मामले में एक बड़े घटनाक्रम में वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि वह मानवीय आधार पर समर्थन देने को तैयार है। 31 दिसंबर, 2024 को केरल के एलओपी और कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से उन्हें बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को पहल करने की जरूरत होगी।
मां ने क्राउड फंडिंग से जुटाए थे रुपये
निमिशा की मां इस वक्त यमन की राजधानी सना में हैं। वहां के कानून के मुताबिक, तलाल के परिवार को ब्लडमनी देकर सजा-ए-मौत को माफ कराने के लिए बातचीत कर रही हैं। इस केस के लिए क्राउडफंडिंग के जरिए पहली किस्त जुटाई है।