बंगाल में बवाल के बीच बोलीं ममता बनर्जी, बीजेपी झूठ बोलने वाली पार्टी, रेप पीड़िता हमारी बहन

By अंकित सिंह | Aug 28, 2024

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर बंगाल में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं का ममता सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल जारी है। इन सब के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंन कहा कि अगले सप्ताह हम विधानसभा सत्र बुलाएंगे और बलात्कारियों के लिए मौत की सजा सुनिश्चित करने के लिए 10 दिनों के भीतर एक विधेयक पारित करेंगे। हम इस बिल को राज्यपाल के पास भेजेंगे।

उन्होंन दावा किया कि बीजेपी झूठ बोलने वाली पार्टी है, हमने भी छात्र राजनीति की है। उन्होंने कहा कि आरजी कर रेप पीड़िता हमारी बहन है आज का दिन उसे समर्पित है। वहीं, अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम बीजेपी द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के 'बंगाल बंद' का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अगले 3-4 महीनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित समयबद्ध कानून केंद्र द्वारा पारित नहीं किया गया, तो तृणमूल कांग्रेस दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन करेगी। पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुलाए 12 घंटे के बंद के कारण बुधवार को कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। 

राज्य में सुबह से ही कई स्थानों पर रेल और सड़क अवरोधों के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर असर पड़ा जिससे लोगों को असुविधा हुई। राजधानी कोलकाता में सड़कों पर चहल-पहल कम है। सड़कों पर बहुत कम बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी नजर आ रही हैं। निजी वाहनों की संख्या भी कम है। हालांकि, बाजार और दुकानें पहले की तरह खुली हैं। स्कूल और कॉलेज खुले हैं लेकिन ज्यादातर निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति बेहद कम है क्योंकि उन्हें घर से काम करने को कहा गया है। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति पहले की तरह सामान्य है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में उसके दो कार्यकर्ताओं को गोली मारी गई। 

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee ने Trinamool Chhatra Parishad के स्थापना दिवस को कोलकाता बलात्कार-हत्या पीड़िता को समर्पित किया, कहा- 'बेहद दुखद'

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि कोलकाता HC ने हमें सात दिवसीय धरने की अनुमति दी है। हम इसे कल से शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है, पुलिस फायरिंग नहीं रोक सकती, सिर्फ बीजेपी का विरोध रोक सकती है. पुलिस भाजपा नेताओं को तो गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन आरोपियों को नहीं।

प्रमुख खबरें

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये

Piyush Goyal का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu के लिए हानिकारक है Stalin सरकार

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

Assam Election 2026 पर Opinion Poll: NDA को पिछली बार से भी बड़ा बहुमत, BJP की सत्ता में वापसी तय!