एशियाई चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम में अमित पंघाल और शिवा थापा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

नयी दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 52 किलो वर्ग में पदार्पण करेंगे जबकि शिवा थापा (60 किलो) की नजरें रिकार्ड लगातार चौथे पदक पर होगी। दोनों को अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम में जगह दी गई है। एशियाई चैम्पियनशिप बैंकाक में 19 से 28 अप्रैल तक होगी। पंघाल ने बुल्गारिया में पिछले महीने स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में 49 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उसने इस महीने जर्मनी में नये भारवर्ग में भाग लिया। तोक्यो ओलंपिक 2020 से 49 किलो वर्ग खत्म किये जाने की वजह से उसे भारवर्ग बदलना पड़ा। 

थापा ने फिनलैंड में जीबी टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर नये सत्र का आगाज किया था। असम के पूर्व विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता थापा ने 2013 एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण, 2015 में कांस्य और 2017 में रजत पदक जीता था। राष्ट्रीय कोच सी ए कटप्पा ने कहा ,‘‘एशियाई चैम्पियनशिप में ओलंपिक भारवर्ग में स्वर्ण या रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज इस साल के आखिर में विश्व चैम्पियनशिप के लिये हमारी पसंद होंगे। राष्ट्रीय चैम्पियन दीपक सिंह 49 किलो वर्ग में उतरेंगे जिन्होंने ईरान में मकरान कप में स्वर्ण पदक जीता था। महिला वर्ग में एम सी मेरीकोम विश्व चैम्पियनशिप और ओलंपिक क्वालीफायर पर फोकस करने के लिये नहीं खेल रही है। 

एशियाई चैम्पियनशिप पुरूष टीम:

दीपक (49 किलो), अमित पंघाल (52 किलो), कविंदर सिंह बिष्ट (56 किलो) , शिवा थापा (60 किलो) , रोहित टोकस (64 किलो), आशीष (69 किलो), आशीष कुमार (75 किलो) , बृजेश यादव (81 किलो), नमन तंवर (91 किलो), सतीश कुमार (प्लस 91 किलो)।  

प्रमुख खबरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर सीएम Devendra Fadnavis का कड़ा बयान, कहा- हमलावर राज्य या देश के बाहर से कर रहे हैं काम, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

Sensex 470 अंक और Nifty 147 अंक लुढ़के, बाद में SBI और Reliance ने संभाला

Benjamin Netanyahu ने America के भावी रुख पर जताई चिंता, India से गठजोड़ बढ़ाने पर दिया जोर

Shardiya Navratri में Saraswati Visarjan आज, शुभ मुहूर्त में प्रतिमा विसर्जन से पूर्ण होगी पूजा