एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स में अमित पंघाल को मिली शीर्ष वरीयता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

अम्मान (जोर्डन)। विश्व रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) को मंगलवार को यहां शुरू होने वाले एशियाई ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर्स में पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गयी है जबकि एम सी मेरीकोम (51 किग्रा) को महिला वर्ग में दूसरी वरीयता मिली है। 

भारत के आठ पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के जरिये तोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की करना चाहेंगे। इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मुक्केबाजी कार्यबल कर रहा है।पुरुष वर्ग में पंघाल अकेले भारतीय हैं जिन्हें वरीयता दी गयी है जबकि महिला वर्ग में लवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) को अपने वजन वर्गों में क्रमश: दूसरी और चौथी वरीयता मिली है। टूर्नामेंट में 63 कोटा स्थान दांव पर लगे होंगे। मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचकर तोक्यो के लिये क्वालीफाई कर जाएंगे। 

भारतीय टीम इस प्रकार है : 

पुरुष: अमित पंघाल (52 किग्रा), गौरव सोलंकी (57 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सचिन कुमार (81 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा), सतीश कुमार (+ 91 किग्रा) ।

महिला: एम सी मेरीकॉम (51 किग्रा), साक्षी चौधरी (57 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा)।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए