गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर का अनावरण करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेल गान और शुभंकर का अनावरण करेंगे। वह अहमदाबाद नगर निकाय के स्मार्ट स्कूलों की भी शुरुआत करेंगे। शाह अहमदाबाद में छठी अखिल भारतीय जेल ड्यूटी बैठक का भी उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री पहले अहमदाबाद नगर निगम के स्मार्ट स्कूलों का उद्घाटन करेंगे। वह शाम को 36वें राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे, जहां उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद होंगे।

इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों की समस्या को दूर करेंगे डायटीशियन रुजुता दिवेकर के यह टिप्स

इस वर्ष 29 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच गुजरात के छह शहरों में राष्ट्रीय खेल होंगे और नयी दिल्ली में ट्रैक साइकलिंग स्पर्धा आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय खेलों में 36 अलग-अलग खेल विधाओं से जुड़े देश के सात हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। शाह रविवार को छठी अखिल भारतीय जेल ड्यूटी बैठक में भी शामिल होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री पटेल और गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहेंगे। यह द्विवार्षिक बैठक पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा चार सितंबर से छह सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

MP Muslim Festival Committee ने मुस्लिम युवाओं से Garba कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की

DA केस में High Court ने Punjab Chief Secretary को भेजा अवमानना नोटिस

Modi Cabinet Decisions: छोटी कंपनियों के लिए बड़ा फैसला, 10,000 करोड़ के फंड को कैबिनेट की मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Archer Ganesh Mani Ratnam ने Asian Games में जीता Gold और Bronze, अब LA 2028 पर नजर