मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले अमित शाह, देश सेवा में योगदान देने को तत्पर हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष और अब कैबिनेट मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन पर भरोसा रखने के लिए धन्यवाद दिया। शाह पहली बार बतौर मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुये हैं। मोदी के दूसरी बार शपथ ग्रहण करने को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुये शाह ने भरोसा जताया है कि देश उनके सक्षम नेतृत्व में नयी ऊंचाइयां हासिल करना जारी रखेगा।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मुझ पर विश्वास रखने का धन्यवाद। आपका नेतृत्व और सतत समर्थन प्रेरणा का एक महान स्रोत है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हमारे देश और लोगों की सेवा के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा।’’  

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने ली शपथ, अमित शाह, जयशंकर भी बने कैबिनेट मंत्री

शाह ने कहा, ‘‘पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण। श्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार दूसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। मैं निश्चिंत हूं कि भारत आपके सक्षम नेतृत्व में नयी ऊंचाइयां हासिल करेगा।’’ उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में बेमिसाल तरक्की देखी है। शाह ने अन्य 57 मंत्रियों के साथ बृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम