शुक्रवार से असम दौरे पर अमित शाह और जे पी नड्डा, भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ शुक्रवार से असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अधिकारियों ने कहा कि यहां दोनों नेता पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। दोनों नेता शुक्रवार की शाम को गुवाहाटी पहुंचेंगे। नड्डा कुछ बैठकों में भाग लेने के बाद शनिवार की शाम को वहां से रवाना होंगे, जबकि शाह कई आधिकारिक कार्यक्रमों के बाद रविवार की शाम को राज्य से रवाना होंगे। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने उतारी नेताओं की फौज, केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी गई अलग-अलग जिलों की कमान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कालिता ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “नड्डा और शाह शुक्रवार को शाम करीब चार बजे यहां पहुंचेंगे। इसके बाद वे पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।” उन्होंने कहा कि शनिवार को दोनों नेता मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में बशिष्ठ चरियाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। कालिता ने कहा, “कार्यक्रम के बाद नेता खानपाड़ा में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे। हमें उम्मीद है कि इसमें 40 से 45 हजार बूथ कार्यकर्ता शामिल होंगे।” 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा