अमित शाह ने किया ऐलान -चंडीगढ़ के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह सुविधाएं मिलेंगी, विपक्ष कर रहा है विरोध

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 29, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 1 अप्रैल से चंडीगढ़ के सभी कर्मचारी केंद्रीय सेवा नियम के दायरे में लाए जाएंगे। इसका बहुत सरल सा मतलब ये है कि जो सुविधाएं केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलती है, चंडीगढ़ के कर्मचारियों को भी वही सुविधा मिलेगी।

कर्मचारियों को होगा लाभ

अमित शाह ने रविवार को ये ऐलान किया था कि अब चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों को भा केंद्रीय कर्मचारियों की तरह की सुविधाएं मिलेंगी। चंडीगढ़ के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र भी 58 से 60 साल हो जाएगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर 65 साल हो जाएगी। महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए 2 साल का अवकाश भी मिलेगा।

चंडीगढ़ को लेकर है क्या विवाद

18 सितंबर 1966 को पंजाब पुनर्गठन एक्ट पास हुआ। इस एक्ट के पास होने के बाद जो तीन राज्य अस्तित्व में आए वो थे हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश। अकाली दल के नेता डॉ दलजीत सिंह चीमा के अनुसार, इस एक्ट में यह प्रावधान है कि चंडीगढ़ के 60% कर्मचारी पंजाब से और 40% कर्मचारी हरियाणा से होंगे। पंजाब में AAP के साथ-साथ कांग्रेस और अकाली दल भी अमित शाह के इस फैसले का विरोध कर रही है।

कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा चंडीगढ़ को एक विवादित क्षेत्र मानते हैं। दरअसल पंजाब के अलावा हरियाणा की चंडीगढ़ पर अपना दावा करता है। सुखपाल सिंह खैरा केंद्र की आलोचना करते हुए कहते हैं हम चंडीगढ़ के नियंत्रण पर पंजाब के अधिकारों को हड़पने के केंद्र सरकार के फैसले की निंदा करते हैं। उनका कहना है कि केंद्र का यह फैसला संघवाद पर हमला है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें