विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 में बोले अमित शाह, भारत ने दुनिया को दिया कोऑपरेटिव मॉडल

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में 'विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 सहकारी समितियों की प्रासंगिकता' में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 1974 के बाद पहली बार आज इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन के डेयरी शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में हो रहा है। 1974 में दूध उत्पादन में विश्व में भारत कहां खड़ा था और 2022 में हम आत्मनिर्भर होकर निर्यातक होकर दुनिया के सामने खड़े हैं। 2024 के चुनाव से पहले हम 2 लाख और डेयरियां बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 2019 में विधानसभा टिकट कटने से लेकर बिहार प्रभारी बनाए जाने तक, महाराष्ट्र के OBC नेता विनोद तावड़े पर बीजेपी ने क्यों जताया भरोसा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार ने जो लक्ष्य तय किए हैं उस लक्ष्य के अनुरूप अगर हमें प्रदेश में रोजगार सृजन और ग्रामीण क्षेत्र में स्वावलंबन के लिए एक नए आंदोलन को खड़ा करना है तो सहकारिता और डेयरी दोनों सेक्टर को मिलकर हमें आगे बढ़ाना पड़ेगा।  

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में Zostel बुकिंग 50 प्रतिशत बढ़ी, हम्पी और ऋषिकेश बने पहली पसंद

भारत के खिलाफ ODI में Finn Allen को मध्यक्रम में उतारेगा New Zealand, कोच Rob Walter ने बताई रणनीति

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल