Amit Shah बोले: Type 1 Diabetes पीड़ित बच्चों को मिलेगा जीवनभर मुफ्त इंसुलिन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार ‘टाइप 1’ मधुमेह से पीड़ित उन सभी बच्चों को जीवन भर मुफ्त इंसुलिन दे रही है, जिन्हें इस बीमारी से निपटने के लिए इंसुलिन का इंजेक्शन लेने की जरूरत होती है। शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर की ‘टाइप-1’ मधुमेह से पीड़ित लड़कियों के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए कहा कि जीवन भर इंसुलिन के इंजेक्शन लेने की जरूरत उनके परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डालती है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार की एक योजना के जरिए यह बोझ कम किया जा रहा है, जिसके तहत ऐसे सभी बच्चों को जीवन भर मुफ्त इंसुलिन दी जाएगी।

भाजपा की गांधीनगर इकाई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शाह के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया गया है कि गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित 18 साल तक के बच्चों को केंद्र की भाजपा सरकार की पहल के तहत मुफ्त इंसुलिन का लाभ मिले। शाह ने कहा कि मोदी सरकार के लिए जनसेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन का मार्गदर्शक सिद्धांत है। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘जब हमारी बेटियों की सेहत सुरक्षित होगी, तभी परिवार और समाज का भविष्य सुरक्षित होगा।

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हमारी बेटियों को मुफ्त इंसुलिन देने की यह पहल उनकी सुरक्षा और सेहत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।’’ भाजपा की गांधीनगर इकाई की ओर से जारी एक बयान में शाह के हवाले से कहा गया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र की भाजपा सरकार के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप, आज देश के आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात में भी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बेटियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए लिया गया यह संकल्प गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में सेवा परमो धर्म की भावना को और मजबूत करेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Supreme Court को बताया, 10 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था टूटने से बचाई

Imran Khan को देश छोड़ने के नोटिस पर भड़का विपक्ष, केंद्र सरकार के रवैये को बताया तानाशाही

UP Politics में Divya Mittal की एंट्री, Jan Neeti Bharat Party बना कर जनता से किये 3 बड़े वादे, क्या बदलेंगे समीकरण?

Karisma Kapoor की छोटी ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान? Koffee With Karan 9 में एक्ट्रेस ने सुनाया पुराना किस्सा