अमित शाह ने BSF जवानों के कार्य को सराहा, कहा- 24 घंटे काम कर देश को बना रहे सुरक्षित

By अभिनय आकाश | May 05, 2022

विधानसभा चुनाव नतीजों के ठीक एक साल बाद गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बंगाल का दौरा कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिदासपुर, बीरभूम में मैत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे। बंगाल दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बीएसएफ की खूब तारीफ की है। शाह ने कहा कि बंगाल की सीमा हो, पंजाब की सीमा हो या गुजरात की सीमा हो जो बाड़ लगाई गई है वो बाड़ सीमा की सुरक्षा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा केवल बीएसएफ जवान ही कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह बताएंगे कि कैबिनेट का विस्तार होगा या फेरबदल : कर्नाटक मुख्यमंत्री

70 के दशक में जब हमारे पड़ोसी देश में मानव अधिकारों का हनन हुआ, अत्याचार के समय वहां से एक बयार हमारे यहां शरणार्थियों की आई, उस समय बीएसएफ और भारतीय सेना दोनों ने मिलकर बड़ी वीरता से उन क्षेत्र में मानव अधिकरों की रक्षा भी की और बांग्लादेश को जन्म देने का काम भी किया। तस्करी और घुसपैठ से इस क्षेत्र को अभेद्य बनाना बीएसएफ का काम है। हालांकि ये स्थानीय प्रशासन की मदद के बिना कठिन है। लेकिन आप विश्वास रखिए कि वो मदद भी जल्द मिले, ऐसी राजनीतिक स्थिति का निर्माण भी यहां जल्द होने वाला है। जनता का ऐसा दबाव बनेगा की मदद करने को सब मजबूर होंगे। बीएसएफ में अब महिलाओं की भी तैनाती होने लगी है। महिलाएं गर्व से पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मां भारती की सेवा कर रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं