Jammu आते ही सीधे Border पर पहुँचे Amit Shah, खुद लिया सीमा चौकियों का जायजा, BSF जवानों को सराहा

By नीरज कुमार दुबे | Feb 06, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए आज कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अग्रिम क्षेत्रों में पहुंचे। गृह मंत्री ने हीरानगर सेक्टर में गुरनाम और बोबियां सीमा चौकियों का दौरा किया और सीमा की रक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बातचीत की। कठुआ में गृह मंत्री ने बोबियां में सीमा रक्षकों के लिए छह कल्याणकारी योजनाओं का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया व आधारशिला रखी। हम आपको बता दें कि अमित शाह के लगातार सीमा चौकियों के दौरे को जवानों के बीच बेहद सकारात्मक माना जा रहा है। वह केवल सुरक्षा स्थिति की गहरी समीक्षा ही नहीं करते बल्कि अपने सीधे संवाद से जवानों का हौसला भी बढ़ाते हैं। उनके ऐसे दौरे यह संदेश देते हैं कि देश की सुरक्षा में लगे हर जवान के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है और उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। अपने संबोधन में अमित शाह ने खुद भी यह कहा कि वह जवानों से बहुत कुछ प्रेरणा लेकर जाते हैं।

उधर, सीमावर्ती बोबिया गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्रीय गृह मंत्री अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बॉर्डर फेंसिंग को आगे बढ़ाने की घोषणा करेंगे ताकि वह आगे तक खेती कर सकें।

प्रमुख खबरें

Chandranath Rath Murder Case में संदिग्ध Raj Singh की माँ के दावे से उठे कई सवाल

The Lord of the Rings: सीजन 3 की रिलीज डेट का ऐलान, Prime Video ने सीजन 4 को भी दी हरी झंडी

Neeraj Chopra का Rome से नाम गायब, Sachin Yadav को मिला बड़ा मौका, जानें पूरा समीकरण

Amarnath Yatra Mystery: Baba Barfani की अमर कहानी, क्यों 12 ज्योतिर्लिंगों से भी खास है Amarnath का ये रहस्य