गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचे, बीएसएफ की फ्लोटिंग सीमा चौकियों का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

कोलकाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सुंदरबन इलाके के हिंगालगंज में बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ‘फ्लोटिंग’ सीमा चौकियों और एक पोत एंबुलेंस का उद्घाटन किया। केन्द्रीय गृह मंत्री राज्य में 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल आए हैं। शाह ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबन के इलाकों में निगरानी बढ़ाने के लिए ‘फ्लोटिंग’ सीमा चौकियों (जलीय सीमाओं की रक्षा के लिए जहाजी बेड़ा, पोत, नौका) की संख्या बढ़ाई गयी है।

इसे भी पढ़ें: लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर मनसे के रुख से हिंदुओं को अधिक परेशानी हुई: महाराष्ट्र कांग्रेस

शाह सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पहुंचे थे,जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक और भाजपा के राज्य इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने उनकी अगवानी की। शाह ने बांग्ला में ट्वीट किया, ‘‘ पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचा। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और बंगाल के भाइयों और बहनों से बातचीत करने को उत्सुक हूं।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व