अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- वह नहीं कर सकती किसी का विकास, उनके पास न इच्छा है और न शक्ति

By अंकित सिंह | Feb 12, 2022

उत्तराखंड में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। आज भाजपा के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन लागू करके सेना के जवानों के घर में करीब 20 लाख करोड़ रुपये भेजे हैं। इस निर्णय से सबसे ज्यादा फायदा उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों को हुआ है। हरदा बताएं कि कांग्रेस की सरकार में क्यों वन रैंक-वन पेंशन का निर्णय नहीं हो पाया? उन्होंने कहा कि जब उत्तरखंड की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, 5 में से 5 सीटें मोदी जी की झोली में डाल दिया। मोदी जी प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 में वर्षों से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद कांग्रेस की सरकार में कुछ काम नहीं हुए। भाजपा सरकार ने मोदी सरकार ने 400 करोड़ रुपये की लागत से केदारनाथ का पुनर्निमाण कराया। बद्रीनाथ का पुनर्निर्माण का काम 450 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम का विकास भाजपा सरकार ने किया है। मोदी जी ने 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से चार धाम की फोर लेन ऑल वेदर रोड बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने घोषणा की है कि केदारनाथ से हेमकुंड साहिब के बीच रोपवे से यातायात शुरु होगा। देहरादून से दिल्ली आने में अभी घंटों लगते हैं। भाजपा सरकार आने के बाद एलिवेटेड सड़क से ढाई घंटे में देहरादून से दिल्ली आना-जाना हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट

Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari