Amit Shah का Congress पर वार, बोले- 19 बार लॉन्च हुआ 'राहुलयान', 20वीं बार प्रयास जारी

By अंकित सिंह | Mar 05, 2024

लोकसभा चुनाव से पहेल केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह महाराष्ट्र दौरे पर है। उन्होंने जलगांव में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव 2047 में आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का चुनाव है। ये चुनाव भारत के युवाओं और भारत के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा को वोट का मतलब - युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को वोट, भाजपा को वोट मतलब - महान भारत की रचना को वोट, भाजपा को वोट का मतलब - मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट।

शाह ने सवाल करते हुए कहा कि क्या वे पार्टियाँ जिनके अंदर कोई लोकतांत्रिक मूल्य नहीं हैं, बल्कि परिवारवाद के दर्शन पर चलती हैं, देश के लोकतंत्र को बचा सकती हैं? उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 10 साल के अंदर space से लेकर सेमी कंडक्टर तक, डिजिटल से लेकर ड्रोन तक, AI से लेकर वैक्सीन तक और 5G से लेकर फिनटेक तक हर क्षेत्र में युवाओं के लिए दरवाजे खोलने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी भविष्य के भारत के लिए तैयार हैं। 2030 तक दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनना है। 2035 तक अंतरिक्ष में स्टेशन स्थापित करना है। 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करनी है और 2040 में चंद्रमा पर भारतीय को भेजकर मून मिशन को पूरा करने का काम मोदी जी ने तय कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Odisha में PM की 400 पार की हुंकार, बोले- जिस गरीब के पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं था, उसकी गारंटी मोदी ने ले ली

उन्होंने कहा कि एक ओर PM मोदी चंद्रमा पर चंद्रयान लॉन्च कर रहे हैं। दूसरी ओर सोनिया गांधी 20वीं बार राहुल बाबा को लॉन्च करने की कोशिश कर रही हैं। यह 'राहुलयान' 19 बार लॉन्च हुआ पर पहुंचा ही नहीं, अब 20वीं बार प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 3 पहियों की ऑटो चलती है, जिसका नाम महाविकास अघाड़ी है। इस ऑटो के तीनों पहिए पंचर हैं, आप मुझे बताओ ये पंचर वाली ऑटो महाराष्ट्र का विकास कर सकती है क्या? एकनाथ जी और देवेंद्र जी के नेतृत्व में भाजपा ही महाराष्ट्र का विकास कर सकती है।

प्रमुख खबरें

रेहान वाद्रा की Bikaner House प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई गईं, Congress ने साधा निशाना

टाटा सिएरा #DARK एडिशन में क्या है खास? कीमत, इंजन और डिजाइन की पूरी जानकारी

Diljit Dosanjh के JLN Stadium कॉन्सर्ट को Delhi Police ने नहीं दी अनुमति

Mekedatu Project: 20 बोरहोल से सिर्फ जांच होगी, वन भूमि डायवर्जन नहीं, केंद्र से बोला कर्नाटक