राहुल के शक्ति वाले बयान पर Amit Shah का वार, बोले- मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं देश की महिलाएं

By अंकित सिंह | Mar 20, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी पर जवाब दिया और कहा कि कांग्रेस नेता ना तो हमारी परंपरा को जानते हैं और न ही उसका सम्मान करते हैं। एक नीजी चैलन पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि देश की महिलाएं पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से हमारे देश में मातृशक्ति को सबसे बड़ी शक्ति माना गया है। मां के आशीर्वाद से बड़ा कोई आशीर्वाद नहीं हो सकता है और बहन के स्नेह से बड़ा कोई स्नेह नहीं हो सकता है। उन्होंने वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को मालूम नहीं है कि वो क्या बाल रहे हैं। मोदी जी के साथ इस देश की नारी शक्ति चट्टान की तरह खड़ी है। नारी शक्ति ने ठाना है कि इस बार चुनाव में राहुल गांधी को शक्ति का परिचय जरूर कराना है।

अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि ममता के मंत्री के घर से 51 करोड़ रुपये मिलते हैं, कांग्रेस के सांसद के घर से 355 करोड़ रुपये मिलते हैं और ये कहते हैं कि कार्रवाई ही न हो। नोटों की गड्डियां भरने के लिए मेटाडोर लाने पड़ते हैं। देश की जनता को राहुल बाबा बता सकते हैं कि ये पैसा कहां जाने वाला था? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। जो करप्शन करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी, वो जेल के पीछे जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं देश की जनता के सामने कहना चाहता हूं कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कालेधन पर तेजी से कार्रवाई की गई है। ED ने जितनी भी सं​पत्तियां कुर्क की हैं, उसमें से सिर्फ 5 प्रतिशत ही राजनीतिक दलों से जुड़े हुए लोगों की हैं, बाकी कालेधन वालों की हैं। हालांकि राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की जो संपत्तियां कुर्क हुई हैं, वो भी कालाधन ही है, लेकिन ये चाहते हैं कि इन पर कार्रवाई ही न हो।

इसे भी पढ़ें: Electoral Bonds दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट, ठाणे में राहुल की गारंटी, बीजेपी की सरकार बदलने पर ऐसी कार्रवाई होगी कि...

चुनावी बॉन्ड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम पर एक आरोप लगता है कि हमें बहुत सारा चंदा मिला है, ये मिथ्या है। हमें 6,200 करोड़ रुपये मिला है। जबकि 6,200 करोड़ रुपये से ज्यादा राहुल बाबा के नेतृत्व में चलने वाली इंडी अलायंस को मिला है। जबकि हमारी 303 सीटें हैं, हमारी 17 राज्यों में सरकारें हैं, लेकिन इंडी अलायंस की कितनी सीटें हैं? उन्होंने कहा कि हमें 6,200 करोड़ रुपये मिला है, तो 6,200 करोड़ रुपये से ज्यादा इंडी अलायंस को भी मिला है। राहुल जी बताएं कि वो ये पैसा कहां से वसूल लाएं और इसका हिसाब दें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य 400 पार का है, कमल के निशान पर हम 370 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। और ये लक्ष्य सिद्ध इसलिए होगा, क्योंकि भारत की जनता की आशा, आकांक्षा और सपनों को पहली बार कोई प्रधानमंत्री पूरा कर रहा है। पहले देश के विकास के लिए सरकारें लगा करती थीं, लेकिन मोदी जी अकेले महान भारत का संकल्प पूरा कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल