Amit Shah ने भोपाल में भाजपा बैठक में भाग लिया, मध्य प्रदेश चुनाव से पहले अभियान शुरू करने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2023

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार रात को भोपाल में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद भाजपा ने इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, शाह ने चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा करने के बाद मध्य प्रदेश से विजय संकल्प अभियान शुरू करने की घोषणा की है। शाह ने बैठक में मध्य प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की और चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रमुख खबरें

Manika Plastech का IPO 11 सितंबर से खुलेगा, कंपनी जुटाएगी 125.5 करोड़ रुपये

Bharat Jodo Yatra के पूरे हुए 4 साल, Congress ने बताया राजनीति का परिवर्तनकारी मोड़

Jharkhand CID ने JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Video | मुझे बचा लो... चेहरे पर खून और धूल लपेटे छात्र ने किया SOS वीडियो कॉल, सत्य निकेतन हादसे की खौफनाक तस्वीर