Arunachal Pradesh से अमित शाह का चीन को करारा जवाब, बोले- हमारी जमीन पर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता

By अंकित सिंह | Apr 10, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अरुणाचल दौरे पर हैं। अरुणाचल प्रदेश की किबिथू में उन्होंने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने चीन पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत की जमीन को हथियाने का जमाना चला गया है। अरुणाचल प्रदेश की जमीन से अमित शाह ने चीन को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सुई की नोक इतनी भी जमीन भारत से कोई छीन नहीं सकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश की जमीन पर कोई अतिक्रमण नहीं कर सकता। हमारी जमीन पर कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। आपको बता दें कि आज ही चीन ने अमित शाह के अरुणाचल दौरे पर सवाल उठाया था। इससे पहले चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 चीजों के नाम बदल दिए थे। भारत ने तब करारा जवाब दिया था।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता