'इंडी अलायंस अगर सत्ता में आया तो बिहार ही नहीं, पूरे देश में लग जाएगा लालू जैसा जंगलराज', विपक्ष पर Amit Shah का बड़ा हमला

By अंकित सिंह | May 06, 2024

बिहार के उजियारपुर में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित किया। भाजपा ने यहां से केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंन अपने संबोधन में कहा कि अभी-अभी बिहार के वंचितों के, पिछड़ों के, दलितों के नेता कर्पूरी ठाकुर जी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 'भारत रत्न' देकर जननायक भारत रत्न बनाने का काम किया है। कर्पूरी ठाकुर जी ने जीवन की अंतिम सांस तक गरीबों-पिछड़ों के लिए काम किया। 

इसे भी पढ़ें: बिहार से ही उठा था जातीय जनगणना का मुद्दा, अब चुनावी प्रचार में यहीं नहीं हो रही इसकी चर्चा

भाजपा नेता ने कहा कि कल झारखंड में इंडी गठबंधन के मंत्री के सचिव के नौकर के यहां से 30 करोड़ रुपये मिले। इसके 2 महीने पहले कांग्रेस सांसद के यहां से 350 करोड़ रुपया मिला, इससे कुछ समय पहले ममता बनर्जी के मंत्री के घर 51 करोड़ रुपया मिला। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस अगर सत्ता में आया तो बिहार ही नहीं, पूरे देश में लालू जैसा जंगलराज लग जाएगा। कुशवाहा समाज को भी लालू जी ने हमेशा अपमानित किया। मोदी जी ने उपेन्द्र कुशवाहा जी को आगे बढ़ाया और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया। कुशवाहा समाज को आगे बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया।

प्रमुख खबरें

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

ISRO की भूमिका नहीं होगी कम, IN-SPACe प्रमुख Pawan Goenka ने दिया स्पष्टीकरण

Punjab Power Crisis: कोयला संकट से पंजाब में 1500 MW उत्पादन ठप, बत्ती गुल

Tier-2 और Tier-3 शहरों के Startup में भारी नवाचार क्षमता, बोले Jitendra Singh