अमित शाह का दावा, गुजरात में तोड़ देगी बीजेपी सारे रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार

By अंकित सिंह | Nov 15, 2022

गुजरात चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई है। गुजरात में नामांकन का दौर जारी है। इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार गुजरात में दौरे कर रहे हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है कि गुजरात में भाजपा अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इससे पहले अमित शाह गुजरात में कई उम्मीदवारों के नामांकन में पहुंचे हैं। गुजरात में पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को होगा जबकि दूसरे चरण का चुनाव 5 दिसंबर को होगा। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। गुजरात में सत्ता वापसी भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि भाजपा ने फिलहाल गुजरात में पूरी ताकत झोंक दी है।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण में मोदी-शाह की फिल्मी हस्तियों से गोपनीय मुलाकात के मायने क्या हैं

शाह ने कहा था कि किसी को घर देना, गैस कनेक्शन देना, किसी के घर में बिजली पहुंचाना, किसी को आयुष्मान का कार्ड देना, कोरोना के दौरान मुफ्त अनाज देना, ये रेवड़ी बांटना नहीं है, ये आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा था कि देश में बहुत कम नेता हैं जो नरेन्द्र मोदी जैसा स्थाई सुशासन देने में सफल हुए हैं। नरेन्द्र मोदी ने ऐसा सुशासन दिया है, जो उनके बाद भी देश में जारी रहेगा। कश्मीर में लोकतंत्र 3 परिवारों (कांग्रेस, महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्‍दुल्‍ला) ​तक सिमट कर रह गया था। लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार में वहां लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर स्थापित किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर