बंगाल में अमित शाह का दावा, अब तक हुए तीन चरण के चुनाव में भाजपा जीत रही 63 से 68 सीटें

By अंकित सिंह | Apr 09, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इन सबके बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक बार फिर से पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान अमित शाह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को तीन चरण में जनता का अप्रत्याशित समर्थन मिला है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब तक के हुए तीन चरण के चुनाव में भाजपा 63 से 68 सीटें जीत रही है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि दीदी बार-बार आरोप लगा रही हैं कि गृह मंत्रालय के इशारे पर सीएपीएफ चुनाव को डिस्टर्ब कर रहा है। दीदी को मैं एक कॉमनसेंस की बात बताना चाहता हूं कि सीएपीएफ जब चुनाव के काम में लगते हैं तो वो गृह मंत्रालय का उन पर कंट्रोल नहीं होता है। पैरा मिलिट्री फोर्सेज पर चुनाव के समय कंट्रोल चुनाव आयोग का होता है। इतनी सीधी-सीधी बात भी अगर दीदी को मालूम नहीं है तो मैं मानता हूं कि उनकी बौखलाहट बहुत बड़ी हो गई है।

इसे भी पढ़ें: प्रकाश पर्व को लेकर पीएम मोदी ने की बैठक, कहा- नई पीढ़ी को भी गुरु तेग बहादुर जी को समझना जरूरी

शाह ने कहा कि दीदी बंगाल के जनता आपके खिलाफ है क्योंकि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतया चरमरा गई है। बंगाल की जनता आपके खिलाफ इसलिए है क्योंकि यहां पर घुसपैठ बिना रोकटोक के हो रही है। बंगाल की जनता आपके खिलाफ इसलिए है कि जो लाखों-करोड़ों शरणार्थी आए हैं, उनको नागरिकता देने का कानून CAA मोदी जी लेकर आएं, और आप CAA का विरोध कर रही हैं। शाह ने कहा कि जिस प्रकार से दीदी ने अल्पसंख्यक वोटरों से अपील की है कि एकजुट हो जाइए और टीएमसी के लिए वोट करिए, ये बताता है कि शायद उनके अल्पसंख्यक वोट भी धीरे-धीरे उनसे खिसक रहे हैं, कहीं और जा रहे हैं ये डर उनको सता रहा है।

प्रमुख खबरें

बिल्कुल नहीं.... What Women Want पर Kareena Kapoor और Mira Rajput की चटपटी बातें बनीं चर्चा का टॉपिक

Saudi Arabia पर Houthi हमलों की निंदा, कनाडा और जर्मनी के रक्षा मंत्रियों से हुई बात

डबल इंजन डबल जीरो हो गया, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

Mock Parliament या Public Impeachment को लेकर क्या कहता है भारत का संविधान?