अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन की तुलना ‘पुरानी बोतल में पुरानी शराब’ से की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए इसकी तुलना ‘पुरानी बोतल में पुरानी शराब’ से की और दावा किया कि यह 12 लाख करोड़ रुपये मूल्य के भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं का एक समूह है। शाह ने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासन के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान से आगे नहीं बढ़ पाई, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे 5वें स्थान पर पहुंचा दिया। वह गुजरात के गांधीनगर जिले के माणसा शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के क्षेत्रीय केंद्र की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।’’ शाह ने कहा, ‘‘हम अंग्रेजी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन गुजराती को जीवित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।’’ शाह ने कहा, ‘‘यदि एक विद्यार्थी गुजराती नहीं सीखता तो वह गुजरात और देश को नहीं पहचान पाएगा। और यदि वह देश को नहीं पहचान पाएगा, तो वह इसके लिए कभी कुछ अच्छा नहीं करेगा। यदि हम अपने बच्चों को अपनी 15000 साल पुरानी संस्कृति से परिचित नहीं कराएंगे, तो हम अपनी संस्कृति को लुप्तप्राय बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट