अमित शाह ने किसानों को 20,900 करोड़ रुपये जारी करने को लेकर PM मोदी का अभिनंदन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2022 के प्रथम दिन पीएम किसान योजना के तहत 10 करोड़ किसानों को 20,900 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार पिछले सात वर्षों में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘किसान सशक्तिकरण के बिना देश का समग्र विकास असंभव है। आज साल के पहले ही दिन पीएम किसान योजना से करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में लगभग ₹20,000 करोड़ रुपये की 10वीं किस्त हस्तांतरित कर नरेंद्र मोदी जी ने किसान कल्याण की अपनी प्राथमिकता को पुनः दर्शाया है, इसके लिए मोदीजी का अभिनंदन करता हूँ।’’

प्रमुख खबरें

Congress और गुजरात एक-दूसरे के पर्याय हैं, पदभार संभालने के बाद बोले महासचिव रणदीप सुरजेवाला

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से वृश्चिक और धनु राशि वालों के Career में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Mayawati का ऐलान: UP, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में BSP युवाओं को देगी तरजीह

Ganesh Chaturthi Celebration: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और Vrat Katha, क्या है चंद्र दर्शन की मनाही?