गृह मंत्री अमित शाह के डिनर के बाद तेज हुई अटकलें, सौरव गांगुली की पत्नी डोना जाएंगी राज्यसभा?

By अभिनय आकाश | May 10, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 मई को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के आवास पर रात्रिभोज ने एक नई तरह की अटकलों को हवा दी है। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की पत्नी को बीजेपी की तरफ से राज्यसभा के लिए नामित किया जा सकता है। बता दें कि सौरव गांगुली की पत्नी डोना एक प्रशंसित ओडिसी नर्तकी हैं। पश्चिम बंगाल से राष्ट्रपति पद के लिए मनोनीत दो सदस्यों अभिनेत्री रूपा गांगुली और पूर्व पत्रकार स्वपन दासगुप्ता का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। हालांकि गांगुली की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ के कारण ओडिशा में कुछ तटीय इलाके खाली कराए गए

भाजपा प्रदेश प्रमुख मजूमदार ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व मामले को देख रहा है और वे अंतिम निर्णय लेंगे।" हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर सौरव खुद राज्यसभा जाते हैं तो उन्हें खुशी होगी। गौरतलब है कि पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले यह​ चर्चा भी चली थी कि भाजपा सौरव गांगुली को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर सकती है।

प्रमुख खबरें

BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश

इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी

Jharkhand DGP नियुक्ति विवाद, UPSC नियमों की अनदेखी पर Supreme Court में सुनवाई