Jammu-Kashmir में सुरक्षा व्यवस्था पर अमित शाह ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, सभी एजेंसियों को मिशन मोड में काम करने का दिया निर्देश

By एकता | Jun 16, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा शाह ने अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की, जो 29 जून से शुरू होने जा रही है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो के निदेशक, सेनाध्यक्ष (पदनाम) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, सीएपीएफ के महानिदेशक, मुख्य सचिव, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बता दें, पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के रियासी में वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस घटना में एक नाबालिग समेत 9 लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: OTP से अनलॉक नहीं होती है EVM, विपक्ष के आरोपों पर Election Commission की सफाई

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक चरण में है। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं से पता चलता है कि आतंकवाद अत्यधिक संगठित आतंकवादी हिंसा से सिमट कर महज छद्म युद्ध में बदल गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम इसे जड़ से खत्म करने के लिए भी दृढ़ संकल्पित हैं। 

इसे भी पढ़ें: Sheena Bora Murder Case । गायब हुई शीना बोरा की कथित हड्डियां, मामले में आए नए मोड़ पर की बोलीं Indrani Mukerjea

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से कश्मीर घाटी में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में उल्लेखनीय कमी के साथ बहुत अच्छे सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार कश्मीर घाटी में पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद से परिलक्षित होता है। शाह ने लोकसभा चुनावों के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की सराहना की, जिसमें जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड मतदान हुआ।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी