Amit Shah doctored video case: दिल्ली पुलिस के समन पर बोले रेवंत रेड्डी, हम डरने वाले नहीं, मुंहतोड़ जवाब देंगे

By अंकित सिंह | Apr 29, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो को लेकर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान सामने आया है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि अभी तक पीएम मोदी और अमित शाह चुनाव जीतने के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का इस्तेमाल करते थे लेकिन आज मुझे पता चला कि दिल्ली पुलिस तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के दफ्तर तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया और वे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और तेलंगाना सीएम को गिरफ्तार करने आए हैं। इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी अब चुनाव जीतने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'इंडी अलायंस वाले पीएम की कुर्सी भी बांट लेंगे', Amit Shah बोले- बिहार में जाति की राजनीति खत्म करने के लिए मोदी सरकार जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सतारा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह के फेक वीडियो को लेकर कार्रवाई की मांग की है। पीएम मोदी ने कहा कि फर्जी वीडियो के जरिए समाज में तनाव पैदा करने की साजिश रची जा रही है। देश में लोकतंत्र, शांति और सद्भाव के लिए मैं देश के लोगों से आग्रह करूंगा कि वे फर्जी वीडियो और तस्वीरों को उजागर करें और पुलिस को रिपोर्ट करें। हमारा सामाजिक न्याय का तरीका समाज में विभेद करने का नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने का है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि समाज को फर्जी वीडियो से बचाना हमारी जिम्मेदारी, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे।

प्रमुख खबरें

बीकानेर हाउस विवाद पर BJP का पलटवार, कहा- अब रेहान वाड्रा को लॉन्च करने में जुटी Congress

त्रिपुरा युवक नस्ली दुर्व्यवहार: Pradyot Debbarma ने की आरोपी YouTuber को राज्य लाने की मांग

Maharashtra विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान, Mahayuti और MVA में कड़ा मुकाबला

भारत की कीमत पर नहीं...आते ही अमेरिका के विदेश मंत्री ने जो कहा, पाकिस्तान को हिला डाला