Tirupati Laddu Animal Fat: तिरुपति के लड्डू में मछली और बीफ वाले मामले में हुई अमित शाह की एंट्री, क्या होगी CBI जांच

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2024

प्रसाद में पशु की चर्बी का मामला सामने आया है उसको लेकर सियासत गरम हो गई है। तिरुपति मंदिर का ये प्रसाद विश्व प्रसिद्ध है। लोग भावनाओं के साथ इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं और ऐसे में पशु की चर्बी और मछली के तेल के खुलासे पर हड़कंप मच गया है। गुजरात की लैब की रिपोर्ट के मुताबिक जिस घी से तिरुपति का प्रसाद बनाया जाता है, उसमें पशु चर्बी और मछली के तेल के अंश पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व आंध्र प्रदेश सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तत्काल सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध किया।  

इसे भी पढ़ें: Animal Fat in Tirupati Laddu: तिरुपति प्रसाद में जानवर की चर्बी, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने किया कंफर्म

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी के कथित उपयोग को लेकर उठे विवाद के बीच, सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला द्वारा मिलावट की पुष्टि की गई है। तेदेपा प्रवक्ता अनम वेंकट रमण रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कथित प्रयोगशाला रिपोर्ट दिखाई, जिसमें दिए गए घी के नमूने में “गोमांस की चर्बी” की मौजूदगी की पुष्टि की गई है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप